हत्यारोपी का सामान ठिकाने लगाने के फिराक में पकड़े गए दरोगा जी!

गोरखपुर व्यूरों : खोराबार इलाके के रामनगर कड़जहा गाँव के चन्द्रिका टोला में गोली लगने से 23 नवम्बर 19 की शाम को बलराम यादव की मौत हो गई थी, इस मामले में परिजनों ने शालनी दूबे और उसकी बेटी आकृति दूबे सहित अन्य को हत्यारोपी बनाया था, घटना के महीनो बीतने के बाद भी पुलिस आज तक शालनी दूबे और उसकी बेटी आकृति दूबे सहित अन्य को गिरफ्तार नहीं कर सकी, आज सोमवार को दिन में पुलिस के वर्दी में एक दरोगा हत्यारोपी के घर का सारा सामान एक ट्रक संख्या MP06-GA/1108 में लदवाकर कही ले जाने के फ़िराक में थे तभी किसी ने मृतक बलराम के परिजनों को ये सुचना दे दी, जिसपर मौके पर परिजनों ने पहुँच कर सामान से लदे ट्रक व साथ में दरोगा को रोक कर खोराबार थाने पर सूचना दे दिया, जिस पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुँच कर सामान से लदे ट्रक व दरोगा को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है, परिजनों का कहना है की खोराबार पुलिस ट्रक के साथ मौजूद दरोगा को बचाने के फ़िराक में है!