छुट्टा पशु का आतंक ग्रामवासी को दौड़ा कर पटका पीजीआई रेफर!

गोरखपुर व्यूरों ; छुट्टा पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि
जान बचाना मुश्किल हो गया है! प्राप्त खबर के अनुसार चरगांवा ब्लाक अंतर्गत देवीपुर टोला दुर्गापुर निवासी राजकुमार पुत्र पूर्णमासी चौहान को 24 फरवरी 2020 को एक छुट्टा पशु ने दौड़ाकर मार दिया था। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहाँ से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया! राजकुमार जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं! मालूम हो कि देवीपुर थाना चिलुआताल अंतर्गत आए दिन ग्राम वासियों को छुट्टा पशुओं से फसल नुकसान उठाना पड़ रहा है वही दूसरी तरह अगर कोई पशुओं के फसल नुकसान करने से बचाने जाता है तो पशु दौड़ाकर मारता है। अगर छुट्टा पशुओं को सीघ्र पकड़ा नहीं गया तो ग्राम वासियों का फसल नुकसान होता रहेगा और कितने राजकुमार पीजीआई रेफर होते रहेंगे। इस बात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है!