संतकबीरनगर
अर्जुन यादव
मानसून एक बार फिर लौट आया है तो खेतों में धान की फसलें लहलहा उठी हैं। अभी दो दिन पूर्व तक खेतों में दरार देख जा रहा था किसानों के माथे पर खीची चिता की लकीरें मिट गई है तो फसलों की रंगत बदलता देख चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। आज मूसलाधार बारिश ने किसानों की किस्मत खोल दी है। धान के खेत में यूरिया छिड़काव में जहां तेजी आई हैं वहीं सब्जी वाले खेतों में जलजमाव होने से फसलों को नुकसान पहुंचने से सब्जी उत्पादक खासा चिंतित हैं। वैसे तो बरसात के मौसम की शुरुआत 15 जून को ही हो चुकी है। मौसम अनुकूल होने व बारिश से धान की फसलों को भरपूर पानी मिलने से मुरझा रही फसलें लहलहा उठी हैं। किसान यूरिया का छिड़काव करने में जुट गया हैI
