मौत को दावत दे रही बुद्धा नदी की पुलिया जिम्मेदार खामोश
संतकबीरनगर
अर्जुन यादव
संतकबीरनगर, गांव की कई सड़कें मरम्मत की बाट जोह रही हैं। कुछ तो जर्जर हो गई हैं। इन पर चलना मुश्किल है। बच्चों के खेलने के लिए एक पार्क तालाब के पास बनाया गया था, लेकिन इसका रखरखाव न किए जाने से यह बदहाल पड़ा है। आपको बता दें कि ताजा मामला संत कबीर नगर जनपद के बेलहर विकासखंड ग्राम पंचायत पवरिहा चौराहे से समीप बुद्धा नदी के पुल के पास मिट्टी बह जाने के कारण राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बताया यह भी जा रहा है कि यह सड़क सिद्धार्थनगर बेलौहा बाजार को जोडने वाले मार्ग पर पुल के किनारे की मिट्टी बह जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। जिससे लोगों को बेलौहा बाजार जाने के लिए लगभग पाँच किलो मीटर की लंबी दूरी तय कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलवा सेगर और पिपरा प्रथम से निकलने वाली सडक पवरिहा चौराहे से सीधे बेलौहा बाजार सिद्धांर्थनगर को जाने वाली सडक का पुल के पास की मिट्टी बरसात के वजह से बह जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पढ रहा है। यह पुल दोनों जिले संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के मध्य होने के कारण कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। मजबूरी बस आवागमन कर रहे लोगों का कहना है कि बड़े हादसे का दावत दे रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। हालांकि सवाल अब उठ रहा है कि जिम्मेदार अधिकारी क्या किसी बड़े हादसे के इंतजार में चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीण जीतेंद्र, सरबत अली, राधे श्याम, कृपाल, जगदीश, दिवाकर उपाध्याय, पिन्टू प्रधान, लालजी, रामकिशोर, सरवन, बेचन यादव आदि लोगों कहना है कि अगर जिम्मेदार अधिकारियों ने जल्द से जल्द सही नहीं करवाया तो जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उनका यह मानना है कि अगर पुल के किनारे की मिट्टी अच्छी तरह से लगाई और डाली गई होती तो शायद कटान नहीं होता जिससे हम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।



