नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। कुछ देर में उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर होगा। यात्रा आईटीओ के पास से गुजर गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।
कांग्रेस दफ्तर में शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया और प्रियंका गांधी ने अंतिम दर्शन किए।श्रद्धांजलि देने के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि शीला दीक्षित एक नेता से ज्यादा दोस्त थीं। शीला दीक्षित से कई यादें जुड़ी हैं। शीला दीक्षित के जाने की बहुत कमी खलेगी।
शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर पहुंच गया है। श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ उमड़ रही है।अंतिम संस्कार से पहले शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर लाया जा रहा है। इससे पहले कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। शीला का कल निधन हो गया था।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि दी।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। जिनका कल निधन हो गया था।
इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निजामुद्दीन स्थित घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिल्ली के परिवर्तन की दिशा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेगा।
तीन बार दिल्ली की सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (81) का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार थीं और तीन बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। उल्टी की शिकायत के बाद शनिवार सुबह उन्हें एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल का दौरा पड़ने से दोपहर बाद 3:55 बजे उनका निधन हो गया। सबसे लंबे समय तक दिल्ली की सीएम रहीं दीक्षित को राष्ट्रीय राजधानी के विकास का चेहरा माना जाता है। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के मुताबिक पूर्व सीएम को दौरा पड़ने के चलते गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया। दोपहर बाद फिर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नहीं बचाया जा सका। आज उनकी पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय में रखी जाएगी।
आज दोपहर ढाई बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने निधन पर दु:ख जताया है।