इटावा
इटावा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद में महिलाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 23.09.19 को थाना फ्रेण्डस कालोनी पर वादिया द्वारा उसके साथ हुई दुष्कर्म की घटना के संबंध में तहरीर दी गई थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा थाना फ्रेण्ड्स कालोनी पर मु0अ0सं0 621/19 धारा 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना प्रभारी फ्रेण्ड्स कालोनी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में थाना प्रभारी फ्रेण्ड्स कालोनी द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। दिनांक 18.02.2020 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 621/19 से संबंधित वांछित अभियुक्त पक्का बाग पुल पर कहीं भागने की फिराक में खडा है ,सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुची तो पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने उसने अपना नाम जीतेन्द्र कुमार गोयल पुत्र प्रताप सिंह गोयल निवासी विकास कालोनी थाना फ्रेण्ड्स कालोनी बताया जो कि मु0अ0स0 621/19 धारा 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट भादवि का वाछिंत अभियुक्त है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- जीतेन्द्र कुमार गोयल पुत्र प्रताप सिंह गोयल निवासी विकास कालोनी थाना फ्रेण्ड्स कालोनी ।
पुलिस टीम– अतुल कुमार लखेरा प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्ड्स कालोनी मय टीम |