इटावा


इटावा पुलिस द्वारा 25000 रु0 का ईनामियां एवं 10 वर्ष से फिरौती हेतु अपहरण के अभियोंग में वांछित 01अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल एवं गिरफ्तार
एसओजी इटावा एवं थाना चौबिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 25000 रु0 के ईनामियां एवं 10 वर्ष से फिरौती हेतु अपहरण के अभियोंग में वाछिंत 01 अभियुक्त घायल एवं गिरफ्तार तथा कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, 01तमंचा 315 बोर,02 कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 18.02.2020 को थाना चौबिया पुलिस एवं एसओजी इटावा की संयुक्त टीम द्वारा गंगापुरा तिराहे पर संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति चेंकिग की जा रही थी । तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी की थाना जसवंतनगर से फिरौती हेतु अपहरण के अभियोग में 10 वर्ष से वाछिंत एवं 25000 रु0 का ईनामीं बृजमोहन पुत्र काशीराम निवासी पडुवा थाना सिविल लाइन इटावा मसनाई गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुया है जोकि जसवंतनगर नगर जाने कि फिराक में है एवं उसके पास अवैध असलाह भी है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मसनाई रोड पर ग्राम खेडा हेलु से पहले चेंकिग करने लगे तभी एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुया दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा तेजी गति से मोटरसाइकिल को गंगापुरा तिराहे की तरफ भगाने लगा जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया किया गया तथा पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के गोली लगी एवं पकड लिया गया एवं अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल,01अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये । एवं अभियुक्त द्वारा मोटरसाइकिल के जरुरी प्रपत्र न दिखानें पर वाहन को 207 एमबी एक्ट की कार्यवाही करते हुए सीज किया गया । अभियुक्त द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया कि वह जसवंतनगर पर मु0अ0स0 259/2010 धारा 364(a) भादवि का वाछिंत है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- बृजमोहन पुत्र काशीराम निवासी पडुवा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा
अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0स0 259/2010 धारा 364(a) भादवि थाना जसवंतनगर जनपद इटावा
- मु0अ0स0 41/2020 धारा 307 पुलिस मुठभेड,504 भादवि व 12/14 द0प्र0 क्षेत्र अधि0 थाना चौबिया जनपद इटावा
- मु0अ0स0 42/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना चौबिया जनपद इटावा
बरामदगी –
- 01 अपाचे मोटरसाइकिल न0 यूपी 16 बीजे 2290
- 01 तमंचा 315 बोर
- 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- 01 खोखा कारतूस
पुलिस टीम –
प्रथम टीम- सत्येन्द्र सिहं यादव प्रभारी एसओजी इटावा मय टीम ।
द्वितीय टीम- जीवाराम यादव प्रभारी निरीक्षक थाना चौबिया मय टीम ।