इटावा

इटावा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में में आज दिनांक 18.02.2020 को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा कोकपूरा सर्विस रोड स्थित मटर मिल के पास से एक अभियुक्त सर्वेश उर्फ सूखा पुत्र सूबेदार निवासी कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को 24 ग्राम अल्प्राजोलम नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर मु0अ0स0 120/20 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।