बस्ती

आज बस्ती जनपद में कलवारी थाना के रामजानकी मार्ग पर स्थित अगौना बाजार में सांड़ के आतंक का शिकार बने भैंसहटी निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र सुखचैन उम्र करीब 25 वर्ष जो कि बाजर से खरीददारी कर घर लौट रहे थे कि पीछे से सांड ने हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर ऐशोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रेम त्रिपाठी द्वारा न केवल निःशुल्क किया गया अपितु उस युवक को फौरन जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती भी कराया गया साथ ही साथ श्री त्रिपाठी ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी, तथा चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीजों से भी उनका हालचाल पूछा और मानवता का संदेश दिया चिल्ड्रेन वार्ड में तैनात डाक्टर सरफराज खान ने श्री प्रेम त्रिपाठी के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को सराहा प्रेम त्रिपाठी ने डॉक्टर सरफराज खान के सेवा भाव को देखते हुए कहा कि अगर ऐसे ही सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक सेवा प्रदान करें तो जल्द ही देश की स्वास्थ्य सेवाओं में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है।

