बस्ती / ब्युरो
राहिल खान
सीएए कानून लोगो को नागरिकता देने का कानून है,न कि किसी की नागरिकता लेने का

उक्त विचार भाजपा नेता सत्येन्द्र सिह भोलू ने लोहिया मार्केट,आनन्द नगर कटरा,न्याय मार्ग मे डोर टू डोर जाकर सौ परिवारों मे मिसकाल करवा कर सीएए के समर्थन मे पत्रक को भरवाया।
भाजपा नेता सत्येन्द्र सिह ने विपक्षी दलो पर आरोप लगाते हुये कहा कि ये दल वाले हताश व निराश हो गये है उनके पास मुद्दो का अभाव हो चुका है और वे अब अपनी राजनैतिक गोटी सेकने के चक्कर मे मुस्लीम भाईयो को भडका रहे है।आमजन से सीधे संवाद मे भोलू ने कहा कि जिस तरह आप लोगो का समर्थन मिल रहा है उससे लगता है कि बडे पैमाने पर लोग इस कानून का समर्थन कर रहे है।
डोर टू डोर जनसंम्पर्क मे मुख्तार सिह,शिवगोविन्द श्री.,सुबोध श्री,चन्द्रवलि मिश्र,नरेन्द्र नाथ पाण्डेय,शिवप्रसाद यादव,संतोष मोदनवाल,सी बी तिवारी,कन्हैया तिवारी,यमुना शुक्ल,महेश शुक्ला,अजय शुक्ला,रामभवन यादव,इन्द्रेश यादव,महेश यादव,सहित बडी संख्या मे आमजन रहे।।