खाद्य कारोबारी को लेना होगा प्रशिक्षण- अभिहित अधिकारी

प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों ने सीखा सुरक्षा के उपाय
गोरखपुर। शुक्रवार को शहर के का स्थानीय होटल में अभिहित अधिकारी कुमार गुंजन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के साथ जिले के स्ट्रीट फूड वेंडर्स और रेस्टोरेंट होटल मिठाई वालों के लिए अलग-अलग बैच में खाद्य सुरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एफएसएसएआई द्वारा अधिकृत ट्रेनर निशा कमाल खास सुरक्षा संबंधी बारीकियों के विषय में तकनीकी प्रशिक्षण दिया का सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कानून के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य व्यापारी को खाद्य सुरक्षा संबंधी एफओएसटीएस प्रशिक्षण लेना अनिवार्य कर दिया गया है । इस कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक संबंधी कानून प्राधिकरण और इसके नियमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई लगभग 100 से अधिक कारोबारियों को प्रशिक्षित किया गया खाद व्यापारियों को व्यापार करने के लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता और लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया इस अवसर पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स को सुरक्षा विभाग द्वारा एप्रन और गल्पस का वितरण किया गया खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह सूचित प्रसाद नरेश तिवारी इंद्रेश कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।