पत्थरबाजों का पुलिस ने लगाया फ्लेक्स बोर्ड
उपद्रवियों की पहचान करने वालों को मिलेगा इनाम- अरविंद

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ और क्षेत्राधिकारी कोतवाली वी०पी० सिंह के निर्देश पर विगत 20 दिसम्बर को कोतवाली थाना क्षेत्र के नखास चौक पर जुमे की नमाज के बाद कुछ उपद्रवियों ने हिंसा की घटना को अंजाम दिया था और इस घटना में शामिल रहे उपद्रवियों का आज फ्लैक्स बोर्ड पोस्टर घोष कम्पनी के पुलिस बूथ पर लगाया गया। और उपद्रवियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की वही सूचना देने वालो को उचित इनाम भी दिया जाएगा।इस मौके पर नगर निगम चौकी प्रभारी अरविंद राय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।इस सम्बंध में कोतवाली क्षेत्राधिकारी वी०पी०सिंह ने बताया की 60 पत्थरबाजों के पोस्टर जारी किए गए हैं, इस मामले में मुकदमे से संबंधित 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 18 लोगों की पहचान की जा चुकी है।