शिल्प मेले में आरटीओ विभाग ने लगाया नेत्र प्रशिक्षण शिविर

गोरखपुर। भारत सरकार के आह्वान पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शिल्प मेले में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में लगभग 200 लोगों के नेत्र का परीक्षण किया गया । जागरूकता के क्रम में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर उन्हें जागरूक किया गया और बिना हेलमेट के चलने वाले लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में भी बताया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में डॉ राम अवतार नेत्र चिकित्सक आरटीओ प्रवर्तन डीडी मिश्रा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसके श्रीवास्तव यात्री कर अधिकारी इरशाद अली समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।