बेसिक शिक्षा सभी बच्चों को पाने का अधिकार- विजय किरन

गोरखपुर ब्यूरों:- महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश विजय किरन आनंद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर गोरखपुर एनआईसी सभागार में एडी बेसिक सत्य प्रकाश त्रिपाठी बीएसए भूपेन्द्र नरायन सिंह सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि बुनियादी शिक्षा प्रदेश के सभी बच्चों को उपलब्ध कराई जाए। प्रेरणा ऐप सहित राज्य सरकार द्वारा जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उसके तहत सभी शिक्षक अपना कार्य संपादित करें ताकि राज्य सरकार को सभी योजनाओं के संबंध में प्रतिदिन अवगत कराया जा सके।