निदेशक मत्स्य ने विकास कार्यो की समीक्षा
गोरखपुर ब्यूरों:- निदेशक मत्स्य सुनील कुमार सिंह ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर गोरखपुर एनआईसी सभागार में मौजूद उप निदेशक मत्स्य रविन्द्र प्रताप सिंह सहित सहायक निदेशक मत्स्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गोरखपुर महराजगंज देवरिया कुशीनगर के विभागों की समीक्षा करते हुये कहा कि मत्स्य पालकों को सभी सुविधाओं के साथ मछलियों को उपलब्ध कराया जाए जिससे मत्स्य पालक ज्यादा से ज्यादा मछलियों का उत्पादन कर सकें। इसके साथ ही कहा कि राजस्व वसूली को शत प्रतिशत किया जाए जिनसे राजस्व संतुलन बनाया जा सके।