मार्ग दुर्घटना मे राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए चोटिल

चौरी चौरा/गोरखपुर:- जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर रकबा टोला पंडित पूरा के मूलनिवासी तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चौरीचौरा की आवाज समाचार पत्र के संपादक पंडित कल्याण पान्डेय मार्ग दुर्घटना मे गुरुवार को चोटिल हो गये। बताया जाता है कि श्री पान्डेय गोरखपुर में एक कार्यक्रम में गये थे जहाँ से बीती रात लगभग नौ बजे अपने पैतृक गांव रामपुर रकबा के पंडित पूरा जा रहे थे कि अचानक एक पालतू जानवर के सामने आ जाने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे जा गीरी जिसके वजह से उनके बाए हाथ मे दो फैक्चर हो गए हैं। इस समाचार से जहाँ सभी शुभचिंतक दुखी हो गए वही सभी ने ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।