बाराबंकी
थाना देवा पुलिस द्वारा 03 शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 18.07.19 को थानाध्यक्ष देवा प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना देवा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना देवा में पंजीकृत मु.अ.सं. 224/19 धारा 380/411 भादवि0 व मु.अ.सं. 285/19 धारा 380/454 भादवि0 से सम्बंधित अभियुक्तगण 01. मोहर सिंह पुत्र संतोषी 02. साहबान पुत्र राजेश 03.पल्ला पुत्र राजेश निवासीगण डीपो कंजड़ बस्ती थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ को छिदवाही गांव के पास से समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।
नाम पता अभियुक्त
- मोहर सिंह पुत्र संतोषी निवासी डीपो कंजड़ बस्ती थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ।
- साहबान पुत्र राजेश निवासी डीपो कंजड़ बस्ती थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ।
- पल्ला पुत्र राजेश निवासी डीपो कंजड़ बस्ती थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ।
बरामदगी
11900 रू0 और स्टील के बर्तन
गिरफ्तारी का स्थान व समय –
दिनांक 18.07.2019 छिदवाही गांव के पास से समय करीब 13.30 बजे
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष देवा प्रमोद कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
2- उ0नि0 जयचन्द सिंह, उ0नि0 इरशाद अहमद मय हमराहीगण थाना देवा जनपद बाराबंकी।