बाराबंकी
थाना रामनगर पुलिस ने 02 हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार

वादी अब्बास पुत्र ईदू निवासी अब्दुल्लापुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी ने दिनांक 16.07.2019 को समय 18.32 बजे थाना रामनगर में लिखित तहरीर दी कि उसका भाई छोटन्ने पुत्र ईदू दिनांक 16.07.2019 को अमित पुत्र सत्यनाम ग्राम कन्दरवल के खेत में ठेके पर धान लगाने गया था। जहां मोबाइल को लेकर प्रवेश पुत्र भागीरथ, राजेश पुत्र भागीरथ आदि लोगों से झगड़ा हो गया था। जिसमें मेरे भाई छोटन्ने को झगड़े के दौरान पेट में खुरपी से मारकर घायल कर दिया था। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना रामनगर में मु0अ0सं0 341/19 धारा 147/148/323/324 भादवि0 पंजीकृत किया गया । दिनांक 16.07.2019 को इलाज के दौरान छोटन्ने की मृत्यु हो गयी तथा विवेचना में धारा 302 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 18.07.19 को प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री श्याम नरायण पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अगानपुर मोड़, स्टेशन रोड बुढ़वल थाना रामनगर से समय 08.25 बजे अभियुक्तगण प्रवेश पुत्र भागीरथ निवासी कंदरवल खुर्द थाना रामनगर जनपद बाराबंकी व राजेश पुत्र भागीरथ निवासी कंदरवल खुर्द थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- प्रवेश पुत्र भागीरथ निवासी कंदरवल खुर्द थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- राजेश पुत्र भागीरथ निवासी कंदरवल खुर्द थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
आज दिनांक 18.07.2019 समय 08:25 बजे अगानपुर मोड़, स्टेशन रोड बुढ़वल थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
01. प्रभारी निरीक्षक श्याम नरायण पाण्डेय थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- SSI धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 मुनीर अहमद थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- का0 ब्रजभूषण थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।