नये साल पर हुड़दंग करने वाले हो जाए सावधान
गोरखपुर ब्यूरों। आज से नए साल 2020 का आगाज हो रहा है, लोग अनेक प्रकार से,विभिन्न तरीके से नया साल मनाते है।इस सबके के बीच कुछ नव युवक बाइक पर स्टंड करते है खुद की और आम जनमानस की जान जोखिम में डाल देते है।ऐसे तमाम लोगो पर पुलिस की विशेष नज़र रहेगी। सीओ क्राइम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया की पुलिस की तरफ से नए साल को लेकर सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया है की जो युवा वर्ग है वो किसी प्रकार का उपद्रव न करे न ही शराब पी कर वाहन चलाये न ही किसी तरह का बाइक से स्टंड करे और खास कर कही पर भी महिलाओं के साथ कोई भी दुर्व्यवहार और छेड़खानी न करे। सभी को हिदायत दी जाती है कि नए साल 2020 की मध्य रात्रि से ही लोग जश्न मनाने लगते है शांति के साथ नए साल के जश्न को मनाये आशान्ति न फैलाएं, हुड़दंग करने वालो से पुलिस कड़ाई से पेश आएगी हर एक स्थान पर पुलिस की निगाहें रहेगी खास कर पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर।उन्होंने सभी जनपद वाशियों को नए वर्ष 2020 की हार्दिक बधाई।