
देश में बनी रहे एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द, नव वर्ष 2020 सबके जीवन में लाये खुशियां हज़ार : आलोक श्रीवास्तव

संतकबीरनगर :- आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के मीडिया प्रभारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारिणी सदस्य व् आर०ए०सी० चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने नूतन वर्ष 2020 पर जनपदवासियों को ढ़ेरो शुभकामनाएं व् बधाई दी है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में सबके साथ अच्छी-बुरी यादों को भूलते हुए अब वर्ष 2020 में सभी धर्मों व् सम्प्रदाय के बीच आपसी भाईचारा बना रहे। ईश्वर सबके परिवार में खुशियां देवें तथा हम सबकी एकता व अखंडता का दम्भ पूरे विश्व में एक नए कीर्तिमान बनाये जिससे भारतवर्ष का नाम पूरे विश्व मे एक नई ऊर्जा के साथ फैले।
पुनः सभी जनपदवासियों को नवीन वर्ष 2020 की ढ़ेरो शुभकामनाएं व् बधाई…