कचरा डंपिंग के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण


गोरखपुर / सहजनवा
रिपोर्ट :- दुर्विजय सिंह
क्रासर:ग्रामीणों ने मीटिंग कर कचरा डम्पिंग के लिए किसी कीमत पर जमीन न देने की बात कही……
क्षेत्र की जनता अभी आमी के प्रदूषण का दंश झेल ही रही थी कि गीडा द्वारा कचरा डंपिंग के लिए जैतपुर में जमीन के अधिग्रहण की बात कर क्षेत्र में कचरा रखने की व्यवस्था हो न हो लेकिन बीमारियों का हब जरूर बन जायेगा।गीडा में तीन वर्षो से स्वीकृत कामन ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पैसा न जारी करके, पिपरा, भप्सा,तेनुहारी के किसानों को मुवावजा न देकर यह सरकार किसानों के प्रति अपना सौतला रवैया दिखा चुकी है। आमी नदी के बदबूदार पानी के गंध से वैसे ही जैतपुर,नंदापार, अमटोरा, बनौडा,कटका, बेलवाडाड़ी,कैली सहित बीसों गांव वैसे ही प्रभावित है जिनकी कोई ठोस व्यवस्था सरकार द्वारा नही की गई।साथ ही कचरा स्टेशन की बात कर एक और जटिल समस्या पैदा करने की बात कर दी।उक्त बातें जैतपुर में कालीमंदिर पर गीडा द्वारा कचरा डंपिंग स्टेशन के विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कही।उन्होंने आज जैतपुर में किसान पंचायत में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
अपने संबोधन में पूर्व जिलामंत्री भाजपा भानुप्रताप सिंह ने कहा कि यहाँ आबादी में ऐसी योजना के बारे में लाना तो दूर सोचना भी बहुत गलत है।क्योंकि ऐसे डंपिंग स्टेशन के लिए आबादी से दूर व्यवस्था करनी चाहिए यहां वैसे ही गीडा के फैक्टरियों के प्रदूषण से लोग त्रस्त है सांस की बीमारी के जद में बहुत लोग आ गए है,इसे क्षेत्र के लोग कतई बर्दाश्त नही करेंगे।
प्रधान पति उपेंद्र कुमार कहते है किसी कीमत पर जैतपुर के किसान भूमि नही देंगे,इसके लिए हम हर संघर्ष के लिए तैयार है।शासन हमारे भविष्य को खतरे में नही डाल सकता।
उक्त प्रदर्शन में महेंद्र मोहन तिवारी,सरफुद्दीन,रामचन्द्र शर्मा,शारजहां, बिंदु देवी,राजकुमार,रमेश,प्रेम,विनोद ,गौकरन, सुभाष,विजय,रूपेश,सुनील सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल रहे।