बस्ती
राहिल खान
चनईपुर गाँव के प्रधान प्रतिनिधि ने दिव्यांगों से भी घूस ले लिया


ओडीएफ गाँव में दिव्यांग खुले में शौच करने पर मजबूर
बस्ती। गौर विकास खंड के ग्राम चनईपुर ग्राम सभा के लोगो ने उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश हर्रैया को शिकायती पत्र देकर गाँव में हुई धांधली की जांच कराने की मांग की है।
जिसमे ग्रामीण संतकुमार ने कहा कि हम से आवास के नाम पर 20हजार रुपया माँगा गया था जिसमे हमने प्रधान प्रतिनिधि अखलेश पाण्डेय को 15 हजार रुपया दे दिया 05 हजार ना देने पर हमको अब तक शौचालय नही मिला।
वही प्रमोद चौहान ने कहा कि हमारी माता जो दिव्यांग है उनसे भी आवास के नाम पर 20 हजार रूपये की मांग की गयी थी 10 हजार रुपया ले लिया गया,वही कन्हैया कुमार ने कहा कि आवास के लिए प्रधान प्रतिनिधि 20 हजार रुपया मांगते है कहते है रुपया दो तब आवास मिलेगा।
वही गाँव के प्रमोद पाण्डेय,राजू पाण्डेय ने कहा कि गाँव में विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर लूट की गयी और एक सड़क के नाम पर अनेको बार भुगतान कर लिया गया है।
वही गाँव में कूप मरम्मत,सोलर लाइट,हैण्ड पम्प मरम्मत,
शौचालय,मिनी सचिवालय,पंचायत भवन,गड्ढा सुंदरी करण के नाम पर लाखो रूपये की धांधली कर ली गयी है।
ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से जांच कर धांधली करने वालो के खिलाफ मुकदमा लिखकर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट:::राहिल खान
बस्ती यूपी ।।