ब्युरो रिपोर्ट :- राहिल खान
बस्ती

दुबौला,बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकटेकवा में सोमवार की रात लगभग 12 बजे मनबढ़ों ने पान की दुकान में आग लगा दी। दुकान से आग की लपट उठती देख आसपास के लोगों ने दुकानदार और पुलिस को सूचना दी। मौके पर दुकानदार,आस पास के लोग और चौकी प्रभारी मय टीम पहुँच गए लेकिन आग पर जब तक काबू पाया जाता उसमें रखा रुपया, सामान और पान की गिमटी जल कर नष्ट हो गया था।
पीड़ित दुकानदार बाबूलाल जो पान की दुकान चला अपने परिवार की परिवरिश कर रहा था उस दुकान को कुछ मनबढ़ो ने चंद मिनटो में आग के हवाले करके राख बना दिया।
सोमवार की रात बाबूलाल करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 12 बजे दुकान से आग की लपट उठती देख आसपास के लोगों ने दुकानदार और पुलिस को सूचना दी।
दुकान के पास बोतल फेंका मिला। जिसमें पेट्रोल की गंध आ रही थी।
लोगो की माने तो मनबढ़ो ने पेट्रोल डालकर दुकान को फूंक दिया।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी