शिक्षा अमूल्य धन है,शिक्षित व्यक्ति ही समाज की दशा व दिशा बदल सकता है
गोरखपुर / पिपरौली
शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता।उपरोक्त बातें युवा समाजसेवी सुरजीत सिंह ने कही।वे आज पिपरौली छेत्र के बड़गहन गांव में डाक्टर भीम राव आंबेडकर 64 वें परि निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने गांव के एक सौ बच्चों को कॉपी और पेन भी उपहार में दिया।
डाक्टर भीम राव आंबेडकर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी का कहना था कि शिक्षित बनो,संगठित हो,संघर्ष करो।
इसलिए समाज को पहले शिक्षित होना पड़ेगा,तभी वह अपने हक और सम्मान को हासिल कर सकता है।
इस दौरान रविकांत उर्फ लालू,विमलकांत गौतम,धनुष धारी,बिट्टू कुमार,सुनील,शर्मा नन्द,सोनी कुमारी,दुर्गेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

