प्रतापगढ़ 14 अप्रैल, 2026 जनपद के थाना कंघई अंतर्गत ग्राम पंचायत अस्थरा में सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज के परिवार वालों के आयोजन में व गांव वालों के सहयोग से भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, उक्त अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामीणों के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे गगन भेदी नारों से पूरा गांव गूंजायमान हो रहा था इस अवसर पर सूचना अधिकारी श्री सरोज के पारिवारिक जनों व ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था सैकड़ों लोगों के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवन कृतियां का उल्लेख किया गया उनके मूल मंत्र को लोगों द्वारा याद किया गया और कहा गया शिक्षित बनो संगठित रहो मजबूत बनो, इसी मूल मंत्र के सहारे डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा अपना जीवन सामाजिक उत्थान संवैधानिक अधिकार जैसे कार्यों को लेकर अपना जीवन देश व समाज के लिए समर्पित कर दिया आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिखाए हुए पद चिन्हों पर चलते हुए देश को एकता अखंडता के सूत्र में संवैधानिक अधिकार के तहत देश व प्रदेश की सरकारें चल रही है वक्ताओं द्वारा बताया गया कि बाबा साहब के द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान के तहत आज सभी लोगों को अपने अधिकार व कर्तव्यों का बोध होता है, भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को समानता और अधिकारों की गारंटी दी है जो आज भी देश की सबसे बड़ी ताकत है इस मौके पर मुन्नीलाल गौतम भारत वर्मा उदय राज यादव शेर अली राजेंद्र प्रसाद ,देवी प्रसाद, शिवकुमार, राम मूरत, गिरधारी लाल, प्रमोद कुमार, नागेंद्र कुमार यादव, समेत समस्त ग्रामवासी तथा बीडीसी सदस्य व आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे सभी लोगों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जहां पूरा गांव इस आयोजन में एकजुट नजर आए वहीं बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट