
संत कबीर नगर 24 जुलाई 2026।*मेंहदावल विधानसभा की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने एक बयान जारी कर पूर्व विधायक पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि क्षेत्र में कौन-से विकास कार्य किसके प्रयासों से हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने के बाद कुछ लोग अब उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को अपना बताकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
अपने बयान में विधायक ने जूता कांड, जिलाधिकारी से जुड़े प्रकरण सहित विभिन्न राजनीतिक मुद्दों का भी उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर जनता सब कुछ देख रही है और राजनीतिक लाभ के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना उचित नहीं है।
विधायक के इस बयान के बाद मेंहदावल की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों के श्रेय को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में यह मुद्दा स्थानीय राजनीति में और अधिक चर्चा का विषय बन सकता है।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट