
संत कबीर नगर 19 अप्रैल 2026 मेहदावल विधानसभा 313 क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय अनिल त्रिपाठी द्वारा ब्राह्मण शिरोमणि महर्षि परशुराम जी की जयंती धूमधाम से अपने निज आवास /कार्यालय करमा कलां में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धूमधाम से मनाया गया,
श्रीहरि विष्णु के आवेशावतार जमदाग्नि सुमन,परशुधर भगवान श्री परशुराम जी के जयन्ती समारोह का विप्रसमाज,बाल बटुक,सन्तजन के पावन उपस्थिति में पूजन-वन्दन कर लोकमंगल का कामना किया गया।
कार्यक्रम का श्रीगणेश विप्रो द्वारा स्वस्ति वाचन,भगवान परशुराम जी के गुण स्तवन,हवन पूजन से प्रारम्भ हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित विप्रजनों, बाल बटुक,सन्त समाज को भोजन सहित अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया।
इस अवसर पर मेंहदावल के सुप्रसिध्द भजन गायक श्री बहादुर वर्मा जी द्वारा मनहर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम में प्रमुखरूप से विद्वत विप्रजन,सन्त समाज,सुभाष पाण्डेय, राममिलन दुबे, बृजेश त्रिपाठी, हैप्पी राय,भूपेन्द्र त्रिपाठी, महेन्द्रनाथ राय,राजू राय,अशोक राय,ओमकार दूबे, राजन ठकुराई,राजू पाण्डेय, दीपक शुक्ल,गंगाराम निषाद,बृजनंदन पाठक,राहुल शुक्ल,दीवाकर मिश्र, राधेश्याम चौरसिया, रवि वत्स,हरीश राय,अवधेश ठाकुर,बसावन मौर्य,रिकू चौबे,रामसुभग दूबे, ईश्वर चंद,सुरेन्द्र निषाद,बसन्त तिवारी सहित भारी संख्या भगवान परशुराम के अनुयायी उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट