कलवारी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: आपस मे टकराये कई वाहन, उड़े परखचे ★ पिकअप चालक गंभीर, बालबाल बचे चिकित्सक प्रभाकर चौधरी, वाहन छतिग्रस्त★ मदद के लिए दौड़े रामजानकी मार्ग देवदूत डॉ प्रेम त्रिपाठी

कलवारी, बस्ती। जिले के कलवारी क्षेत्र में कोहरे का भीषण कर देखने को मिला है। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर कोहरे के कारण करीब पांच वाहन आपस में टकरा गए। घटना कलवारी थाना क्षेत्र के बेईली गांव के पास हुई। दुर्घटना के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में तैनात चिकित्सक डॉक्टर प्रभाकर चौधरी की क्रेटा कार भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चिकित्सक बाल बाल बच गए हैं। वहीं पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह व बड़ी संख्या में पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी। वहीं सूचना मिलते ही रामजानकी मार्ग के देवदूत डॉ प्रेम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। मदद करते हुए घायल को पिकअप वाहन से बाहर निकलवाया। उसे इलाज के लिए एम्बुलेन्स से अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद स्थानीय व राहगीरों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। दुर्घटना के चपेट में आए वाहनों के परखचे उड़ गए हैं।