- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
- प्रेमा डिग्री कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने किया प्रतिभाग
संतकबीरनगर: जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को मेंहदावल में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रेमा डिग्री कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मेंहदावल तहसील से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली मुख्य बाजार तक लगभग 200 लोगों ने पैदल मार्च किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सन्तकबीर नगर जिला न्यायालय में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को किया गया है कि लोक अदालत में पक्षकार उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सुलह योग्य फौजदारी मामले, दीवानी वाद, भरण पोषण वाद, मोटर अधिनियम वाद, स्टांप वाद/पंजीयन वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, किराएदारी वाद, चेक बाउंस से संबंधित मामले, बैंक लोन मामले, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र से संबंधित मामले, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी से संबंधित शमनीय वाद, वन अधिनियम के मामले, पुलिस अधिनियम के अंतर्गत समनीय वाद, स्थाई लोक अदालत के मामले, गृह कर, जल कर, बाट माप अधिनियम के मामले तथा स्थानीय विधियों के अंतर्गत सुलह योग्य वाद निस्तारित कराए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वैवाहिक एवं पारिवारिक मामलों का भी निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जा सकता है। ऐसे पारिवारिक मामलों जो किसी न्यायालय में लंबित नहीं है वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर पक्षकार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है जिसका आदेश सिविल न्यायालय की डिक्री के समान होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया। इस दौरान मुख्य रुप से कालेज के प्रबंधक चंद्रशेखर पांडेय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद पाठक, आकाश शाही, अधिवक्ता जनार्दन पांडेय, राम प्रसाद मणि त्रिपाठी, हर गोविंद राय, दिलीप कुमार भट्ट, राजेश तिवारी, विनोद राव, गोपाल प्रसाद, हरिकेश त्रिपाठी, महेंद्र मणि, विजय कुमार मिश्र, बी.एन.राय, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, पीएलवी पीएलवी जितेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र समेत विद्यालय के छात्र व छात्राएं व अन्य लोग मौजूद रहे।