बस्ती / दुबौली

दुबौली दूबे गांव के सीवान में एक घायल गौवंश मरणासन्न अवस्था में मिला, जिसकी सूचना सुबह-सुबह ग्राम निवासी विनीत कुमार ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी को फोन पर दी। सूचना मिलते ही डॉ. त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय वर्मा को बुलवाकर घायल गौवंश का प्राथमिक उपचार कराया।
डॉ. विजय वर्मा ने तत्परता और समर्पण के साथ इलाज करके गौवंश को जीवनदान देने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की।
इस पूरे कार्य में स्थानीय युवा विनय कुमार, विनीत, विवेक एवं सुजीत का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिन्होंने समय पर सूचना देकर और स्थल पर सहायता करते हुए मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इलाज के बाद घायल गौवंश को ग्रामीणों की देखरेख के लिए सुपुर्द कर दिया गया ताकि उसकी समुचित देखभाल की जा सके।
डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि—
“समय पर सूचना और सामूहिक प्रयास से आज एक निरीह जीव की जान बच सकी। यह कार्य मानवता की सर्वोत्तम मिसाल है।