आंदोलन के लिए सरकार को दी गई चेतावनी,
संत कबीर नगर 1 दिसंबर 2025, प्रदेश सरकार के गलत रवैया के खिलाफ प्रदेश के सभी 822 ब्लॉकों के कर्मचारियों द्वारा विरोध जताया गया है,
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने एवं अन्य विभागों के कार्यों का विरोध के संबंध में प्रदेश के सभी 822 ब्लॉकों के पंचायत विभाग के कर्मचारी के द्वारा1 से लेकर 4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध करेंगे जो अनवरत जारी रहेगा । कर्मचारी गणों द्वारा सरकार को चेतावनी भी दी गई है कि
दिनांक 5 दिसंबर से बृहद आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
इस अवसर पर विकासखंड खलीलाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव विपिन चंद सतीश मौर्य अमरनाथ गुप्ता पवन कुमार पांडे अरविंद कुमार अनिल कुमार सिंह एकता सिंह निधि मिश्रा सुनीता विश्वकर्मा गणेश त्रिपाठी किशन कुमार कौशल कुमार सिंह दीपक कुमार जैसे सैकड़ो ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट
🙏