सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल, हालात नाजुक
बस्ती / कलवारी- जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रखौना बाजार के पास बाइक सावर तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे किसी बोर्ड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवकों की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गोना निवासी दिलीप कुमार, विशाल, अनिल के रूप में हुई है।
वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रामजानकी मार्ग के देवदूत के नाम से प्रसिद्ध डॉ. प्रेम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों की मदद करते हुए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। आपको बता दें डॉ. प्रेम त्रिपाठी लगातार रामजानकी मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त लोगों की मदद को लेकर आगे आते हैं और लगातर सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करते हैं और समय समय पर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक भी करते रहते है। एक बार पुनः डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर मानवता का मिशाल पेश किया है।