बाराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25,000/-रुपये के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में संगठित अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 297/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व काफी दिन से फरार चल रहे 25,000/-रुपये के इनामिया अपराधी सुरेश पुत्र गुरुदीन निवासी जबरी खुर्द थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को दिनांक 26.11.2019 को समय करीब 15.05 बजे बस अड्डा कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25,000/-रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेश पुत्र गुरुदीन निवासी जबरी खुर्द थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान
दिनांक 26.11.2019 को समय करीब 15.05 बजे, बस अड्डा कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर प्रमोद कुमार झा जनपद बाराबंकी।
- व.उ.नि. संतोष कुमार उपाध्याय थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- हे.का. अली अहमद, का. शिव कुमार यादव थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।