संतकबीरनगर

घने कोहरे के कारण एन0एच-28 राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर कई वाहनों के दुर्घटनागस्त हो जाने से कुछ लोगो को गम्भीर चोटें आई जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। खबर पाते ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिला चिकित्सालय पहुॅचकर पीड़ितों का हाल जाना और मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बंधित डाॅक्टरों को उनके बेहतर इलाज एवं देख-रेख के निर्देश भी दिये।