निराश्रित / बेसहारा गोवंश सहभागिता का लाभ उठाये – मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
संतकबीरनगर
के के मिश्र / हरीश सिंह
संतकबीरनगर :- माननीय मुख्यमन्त्री निराश्रित / बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना जैसी लोककल्याणकारी प्रदेश भर मे चलायी गयी है इस योजना के अन्तर्गत निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलो से पशुओ को ले जाने वाले काश्तकार को चारा पानी और रखरखाव के लिए मासिक धनराशि देने का भी प्रावधान है उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला पशु चिकित्साधिकारी टी पी मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्बारा चलायी जा रही इस योजना मे गोवंश आश्रय स्थल से कोई भी काश्तकार पशु पालना चाहता है तो उसके रखरखाव व चारा पानी के लिए तीस रुपये प्रतिदिन व नौ सौ रुपये महीने के रूप मे सहभागिता योजना के तहत देय होगा । जनपद के काश्तकारो से इस अनुरोध के साथ कि वे अपने नजदीकी पशु आश्रय स्थलो से पशु ले जाये व योजना का लाभ उठाये ।