क्षेत्राधिकारी हरैया के नेतृत्व में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ कस्बा चौरी में की गई मीटिंग व पैदल गस्त

रिपोर्ट- जिला संबाददाता: -अनिल कुमार श्रीवास्तव
पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया अशोक मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा व दशहरा को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा चौरी में सभी संप्रदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग आयोजित कर शासन व उच्चाधिकारीगणो से प्राप्त आदेशों / निर्देशों से अवगत कराया गया। व क्षेत्राधिकारी हरैया के नेतृत्व में कस्बा चौरी में पैदल गस्त किया गया। तथा त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग हेतु अपील की गयी ।