
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज दिनांक 03.09.2024 को महिला थाना पर पति-पत्नी के 06 जोडों को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया, जिनका विवरण निम्नवत है- 1 श्रीमती उषा देवी पत्नी सुरेन्द्र निवासिनी अनुआ थाना कोतवाली जनपद बस्ती,
श्रीमती चाँदनी देवी पत्नी विशाल शर्मा निवासिनी कन्हौली थाना नगर जनपद बस्ती, श्रीमती फीजा पत्नी इरफान निवासिनी संजय कालोनी (शिवा कालोनी) नन्दू पेट्रोल पम्प थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती,
श्रीमती शशिकला पत्नी घनश्याम निवासिनी गंगापुर थाना कलवारी जनपद बस्ती, श्रीमती विजयलक्ष्मी पत्नी दिलीप निवासिनी चैनपुर राय थाना पैकोलिया जनपद बस्ती, दिनेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामकिशोर निवासी लोहरौली कोरड़ा पाण्डेय थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।