
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा व्यपहरण के आरोपी दीपक कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष) पुत्र चिंताराम निवासी ग्राम पंडरी बाबू थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को मखौड़ा धाम के पास से आज दिनांक 03.09.2024 को सुबह लगभग 10.30 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त माननीय न्यायालय रवाना किया गया। व्यपहृत बालिका को भी बरामद कर लिया गया है।
उक्त के सम्बन्ध में थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 235/2024 धारा 137(2), 87 BNS पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
दीपक कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष) पुत्र चिंताराम निवासी ग्राम पंडरी बाबू थाना परसरामपुर जनपद बस्ती
गिरफ्तारी का समय व स्थान
मखौड़ा धाम के पास से / दिनांक 03.09.2024 को सुबह लगभग 10.30 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह, थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय, थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
का0 अजीत यादव व महिला आरक्षी माला देवी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।