गोरखपुर शहर में संराईज़ कोचिंग की तरफ से विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम
नि:शुल्क हायर एजुकेशन (पैरामेडिकल इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एवं अन्य कोर्स) की अन्तिम काउंसलिंग आपके शहर गोरखपुर में
सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) ने ठाना है सभी छात्र-छात्राओं को हायर एजुकेशन निःशुल्क पढ़ाना है। संपूर्ण भारत को शिक्षित बनाकर भारत में साक्षरता की दर को बढ़ाना है।

गोरखपुर पूरे देश में चल रही एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की अंतिम काउंसलिंग 08 सितम्बर 2024 को गोरखपुर शहर में स्थित सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज गोरखपुर उत्तर प्रदेश में होगी। हायर एजुकेशन के क्षेत्र में बहुत सारे पैरामेडिकल कोर्स और इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन ने जो बीड़ा उठाया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। सनराईज़ कोचिंग सेंटर, तुर्कमानपुर, गोरखपुर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने बताया कि 12वीं कक्षा के बाद ड्रॉप हो रहे बच्चों के लिए एस. एस. जी एजुकेशन क्रांति वरदान बनकर सामने आया है जो बच्चे सही कैरियर, मार्गदर्शन और आर्थिक तंगी की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जा रहे थे, उनको गोद लेकर एस. एस. जी संस्थान ने भारत में न्याय इतिहास रचने का कार्य किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि गोरखपुर शहर में पहली बार 12th उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र व छात्राओं को संस्था की तरफ से मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा और नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग करके उन सभी छात्र व छात्राओं का सही मार्गदर्शन किया जाएगा। 12th उत्तीर्ण करने वाले सभी बच्चे संस्था के ऑफिशियल नंबर (7897826573) पर अपना रजिस्ट्रेशन 07 सितंबर 2024 तक कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिंबॉब्वे यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर व धरा धाम इंटरनेशनल के संरक्षक सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में आर्यनस ग्रुप ऑफ़ कॉलेजस, राजपुरा, पंजाब के चेयरमैन डॉक्टर अंशु कटारिया व विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पैरा इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान व आर्यनस ग्रुप ऑफ़ कॉलेजस के ब्रांड एंबेसडर आमिर हुसैन लोन उपस्थित रहेंगे। साथ ही साथ स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कैरियर काउंसलर, अलवर, राजस्थान से मुस्तकीम बेसर साहब की विशेष उपस्थिति रहेगी। आप सभी छात्र व अभिभावकों से विन्रम निवेदन है कि 8 सितंबर 2024 को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपने उम्दा कैरियर का चुनाव करें।