
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद दिनांक 06/07.07.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना मुंडेरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कै दौरान थाना कार्यालय,मेस,मालखाना, CCTNS कार्यालय ,बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यकता दिशा-निर्देश दिया गया तथा लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु समीक्षा की गयी। साथ ही आगामी त्योहार के दृष्टिगत देवरिया मन्दिर का भ्रमण कर, त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शांति/कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।