
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के विकास खंड रामनगर के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम के अभियान की शुभारंभ अध्यक्ष निर्माण समिति क्षेत्र पंचायत रामनगर प्रशांत सिंह के द्वारा किया वृक्षारोपण के बाद श्री सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के अभिनव आह्वाहन के क्रम में पेड़ मां के नाम हम सभी को जन जन तक पहुंचाना चाहिए और सभी के अभियान में भागीदारी लेते हुए अपने मां के नाम एक पौधे का रोपड़ करना चाहिए।
उक्त अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा,मंडल अध्यक्ष स्यामनाथ चौधरी,मंडल महामंत्री गिरजेश यादव,महामंत्री गिरजेश मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य माधव प्रसाद सिंह,एव अध्यक्ष युवा मोर्चा वीर श्रीवास्तव,क्षेत्र पंचायत सदस्य रामपाल पाण्डे,केशव यादव,उमेश श्रीवास्तव,एव ब्लाक कोर्डिनेटर पूर्णमासी सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।