
- थाने पर विधिक सहायता का डिस्प्ले बोर्ड लगना आवश्यक
संतकबीरनगर : जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह के पहल पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ता शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद पहुंचे। डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को भी निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए प्राधिकरण कटिबद्ध है। उन्होंने जनपद के प्रत्येक थाना में विधिक सहायता से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड अतिशीघ्र लगाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक दशा में हिरासत में लिए गए निर्धन व असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ लिए जाने हेतु जागरुक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने रिमांड के स्तर पर मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तार से बताया।
डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने तीनों नए कानून व उसके मुख्य बिंदुओं के बारे में चर्चा किया। गिरफ्तारी के समय के तकनीकियों के बारे में बताते हुए उसके उपयोगिता पर बल दिया। असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. दानिश ने पात्र व्यक्तियों को मिलने वाले विभिन्न विधिक सहायता के बारे में बताया। इस दौरान मुख्य रुप से क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव व सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार दुबे तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।