
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के0एस0 प्रताप कुमार द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती रामकृष्ण भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह के मौजूदगी में जनपद बस्ती के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित पावन स्थल बाबा भदेश्वरनाथ मन्दिर का दर्शन किया व आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत समुचित शान्ति व कानून व्यवस्था की तैयारियों हेतु निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।