
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद हिंदू संगठनों द्वारा राहुल गांधी का पुतला जलाने से नाराज कांग्रेसियों ने आज शास्त्री चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने राहुल गांधी का हिंदू संगठनों द्वारा पुतला जलाने का विरोध करते हुए घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने की मांग की, साथ ही हाथरस में हुई घटना का विरोध जताते हुए उन्होंने मृतक के परिजनों को 20 लख रुपए मुआवजा तथा बाबा के ऊपर कारवाई की मांग की है।
बस्ती जनपद के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि विगत दिनों संसद में हमारे नेता राहुल गांधी ने भाजपा के नकली हिन्दुत्व का पर्दाफाश करते हुये भ्रष्टाचार तथा नीट यूजी 2024 की परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक का मामला उठाकर भाजपा को बेनकाब कर दिया। इससे तिलमिलाये भाजपा कार्यकर्ता हिसा पर उतारू हो गये। उन्होने वाराणसी में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पुश्तैनी घर के सामने पुलिस की मौजूदगी और सरक्षण में मा. राहुल गांधी की फोटो जलाने की कोशिश की।
बस्ती शहर में भी विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा हमारे नेता मा. राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। चूंकि हम कांग्रेसजन हिंसक गतिविधियों में विश्वास नहीं करते, इसलिये हिंसा का जवाब हिंसा से नही दे रहे हैं। लेकिन यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक और हिंसक है। हम कांग्रेसजन इसकी घोर निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।