
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा पुलिस लाइन बस्ती मे आयोजित 29वी अन्तर जनपदीय भोरोत्तोलन कलस्टर(भोरोत्तोलन, योग,पॉवर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता गोरखपुर जोन गोरखपुर का शुभारंभ करते हुए प्रतिभाग कर रहे विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों से मुलाकात की तथा उत्कृष्ट खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, रिजर्व इन्स्पेक्टर, सभी प्रतिभाग करने वाले जनपदों के पीटीआई, आईटीआई व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।