
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व अपर जिलाधिकारी बस्ती द्वारा उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी रुधौली के साथ आगामी त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कोतवाली जनपद बस्ती के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर मीटिंग में उपस्थित सभी से त्यौहार से सम्बंधित उनके समस्या को पूछा गया तथा शासन से प्राप्त आदेश निर्देश से अवगत कराया गया एवं त्योहार को आपसी सौहार्द व भाईचारा के साथ मनाने हेतु अपील किया गया ।