दबंग महिला सुनीता चौरसिया द्वारा चकमार्ग पर अवैध निर्माण कर ग्रामीणों के रास्ते को किया जा रहा है बंद, ग्रामीणों में रोष,
चकमार्ग पर हो रहे अबैध निर्माण को लेखपाल के द्वारा पैमाइश करने के बाद की जाएगी विधिक करवाई ,
तहसीलदार खलीलाबाद


संत कबीर नगर 14 जून 2024 दबंग महिला की दबंगई के आगे नतमस्तक हुआ तहसील प्रशासन चक मार्ग पर करवा रही है जबरिया निर्माण, ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी संपत्ति का अवैध निर्माण करने की सूचना तहसील व पुलिस प्रशासन को देता रहा समाचार लिखे जाने तक निर्माण कार्य जारी कोई प्रशासनिक हस्ताक्षेप नहीं दिखाई दिया,
बताते चलें कि खलीलाबाद विकासखंड के अंतर्गत राजस्व ग्राम पंचायत धमरजा में दबंग महिला की दबंगई के आगे किसी की नहीं चल पा रही है मौके पर खड़ा होकर चकमार्ग के ऊपर श्रीमती सुनीता चौरसिया पत्नी मदन चौरसिया द्वारा जबरिया दीवाल चलाकर चकमार्ग को किया जा रहा है बाधित आने जाने वाले लोगों के रास्ते हो रहे हैं बंद इस संबंध में जिनके रास्ते अवरोध हो रहे हैं राम दमन पुत्र रामप्यारे सोमनाथ पुत्र रामप्यारे चंद्रशेखर पुत्र गिरधारी द्वारा बताया गया कि यह हम लोगों का चकमार्ग है इसी रास्ते से ग्राम पंचायत के लोग अपने चक तक आते जाते हैं जिसको सुनीता चौरसिया पत्नी मदन चौरसिया द्वारा अपनी जमीन बताकर चकमार्ग को हथिया रही है इतना ही नहीं महिला होने का नाजायज फायदा भी उठा रही है इस संबंध में पूर्व प्रधान ने भी बताया कि जिसको उक्त महिला द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है यह गलत है तहसील प्रशासन को चाहिए प्रयुक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान के साथ मिलकर निर्माण कार्य को रोका जाए और रास्ते को खाली कराया जाए, इस संबंध में तहसीलदार खलीलाबाद द्वारा बताया गया कि यदि उक्त महिला द्वारा चक मार्ग पर अवैध कब्जा करने की नीयत से दीवाल बनाया जा रहा है तो संबंधित लेखपाल के पैमाइश करने के बाद यदि वह दीवाल चकमार्ग में होगा तो उसके ऊपर विधिक कार्रवाई की जाएगी |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट