
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित सेमरा गांव के पश्चिम अनार फल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।इस हादसे में ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल होकर ट्रक में फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने ट्रक से चालक को बाहर निकाल कर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय ख़लीलाबाद भेज दिया है।जहां चिकित्सको ने चालक की गम्भीर हालत को देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रिफर करदिया।जहां से वह लखनऊ रेफर कर दिया।
चौकी इंचार्ज अमित कुशवाहा ने बताया कि राजस्थान से अनार लाद कर ट्रक गोरखपुर जारहा था। शुक्रवार की आधी रात में अभी हाईवे पर स्थित सेमरा गांव के निकट पहुंचा ही था कि इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।इस हादसे मे ट्रक चालक बुरी तरह घायल होकर गाड़ी में फंस कर फंस गया।सूचना मिलते ही हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर उनके सहयोग से ट्रक में फंसे ट्रक चसलक को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा गया।जहां चालक की खराब हालत को देख मेडिकल कालेज गोरखपुर और फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।ट्रक चालक राजस्थान के वाडमेर का निवासी बताया जा रहा है। जिसका नाम व पहचान नही हो पा सकी है।