
संतकबीरनगर। 6 मार्च 2024 प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारूम में चल रहे गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी.जी. कालेज, भुजैनी, के राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक विशेष शिविर के तृतीय दिवस के प्रथम सत्र में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वंय सेवियों द्वारा अलग-अलग टोलियाँ बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।भोजनोपरान्त द्वितीय सत्र में नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वंय सेवियों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डा. विनीत कुमार गौड़ ने कहा कि नारी सशक्तिकरण ही किसी राष्ट्र को प्रेरित करने वाला प्रेरणापुंज है। महाविद्यालय के मुख्य नियंता श्री हरिशंकर शुक्ल ने कहा कि नारी के तप, त्याग और प्रेम से ही सृष्टि के तमस का अन्त होता है। इस तप त्याग का सम्मान करने के लिए नारी सशक्तिकरण अति आवश्यक है।उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारूम की प्रधानाचार्या श्रीमती लूडिया ने कहा कि समाज की सृजनकर्ता नारी को उचित सम्मान देना जरूरी हो जाता है क्योंकि इसी के आधार पर मानवता का उद्धार होना तय है। शिक्षा संकाय के प्रवक्ता श्री विपिन कुमार ने कहा कि मानवता के संरक्षण के लिए नारी सश्क्तिकरण मानव की पहली जिम्मेदारी होती है। क्योंकि जिस स्थान पर नारी सशक्त नहीं होती उस स्थान को श्मशान बनने में देर नहीं लगती। समाजशास्त्र के प्रवक्ता श्री कृष्णमुरारी लाल ने कहा कि नारी एक ऐसी शक्ति है जिनके अस्तित्व से ही सृष्टि के हर नर की उत्पत्ति होती है।कार्यक्रम में अनेक स्वंयसेवियों, बबिता पाण्डेय, पूनम चौहान, विशाल चौधरी, छाया चौरसिया आदि नें भी अपने विचार प्रस्तुत किये।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट