
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में आज दिनांक 29.02.2024 को जनपद बस्ती से 01 मुख्य आरक्षी चालक अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए | पुलिस लाइन बस्ती में क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रमोद कुमार राय द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को घड़ी व प्रशस्ति पत्र उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी ।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारी
1.इन्दल यादव मुख्य आरक्षी चालक पुलिस लाईन जनपद बस्ती ।